Kanpur news: मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान पिता के खाते से 50 हजार उड़ गए,इससे डरकर बेटे ने छोड़ दिया घर

0
168

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान पिता के खाते से 50 हजार रुपये निकल जाने से सहमा 12वीं का छात्र सोमवार को घर छोड़कर चला गया। स्कूल बैग में मिले पत्र में उसने लिखा है कि ‘पापा बहुत बड़ी गलती हो गई प्लीज अब मुझे ढूंढिएगा मत।

नहर में कूदकर जान दे दूंगा, पर आप लोगों का सामना नहीं कर सकता हूं’। इसके बाद से परिवार में रोना-पिटना मचा है। पुलिस ने पांच टीमें बनाकर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। मूलरूप से छपरा बिहार निवासी नितेश कुमार आर्डनेंस फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर हैं।

परिवार में पत्नी, तीन बेटियां प्रिया, प्रीति और अक्षरा हैं। इकलौता बेटा नितिन कुमार (17) 12वीं का छात्र है। सोमवार को अचानक नितेश घर से गायब हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह पुलिस ने छात्र का कमरा और बैग चेक किया, तो एक पत्र मिला। पत्र में उसने बड़ी गलती होने की बात लिखी है।

एडीसीपी पूर्वी आकाश पटेल ने बताया कि पिता के मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान उससे 50 हजार का ऑनलाइन फ्रॉड हो गया। इससे वह दहशत में आ गया और घर छोड़कर चला गया। पुलिस को पता चला कि नितिन से पहले भी ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान धोखाधड़ी हो चुकी थी। पिता ने उसे डांटा था और तीन दिन तक बात नहीं की थी। 14 जनवरी से 15 जनवरी के बीच वह फिर से ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि 50 हजार रुपये किसी अनन्या पांडे नाम की लड़की के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। अनन्या नाम की आईडी से वह चैट कर रहा था। पुलिस नितिन के सोशल मीडिया अकाउंट, इंस्टाग्राम आदि के बारे में जानकारी जुटा रही है।

जांच में पता चला कि अनन्या ने नितिन से एक लाख रुपये मांगे थे। 80 हजार उसने ऑनलाइन पेमेंट कर दिए थे। पहले अर्मापुर और अब दिल्ली में रहने वाले एक दोस्त से नितिन ने 30 हजार रुपये मांगे थे। परिजनों की मानें तो अमन नाम के किसी लड़के का फोन आने के बाद नितिन घर से निकला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here