न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज परिसर में पैथोलॉजी लैब प्रभारी की मां की हीटर में आग तापते समय जलकर मौत हो गई। बता दे कि पुलिस ने बीते कल यानी गुरुवार को ही पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया था।
जानें पूरा मामला
मेडिकल कॉलेज परिसर के टाइप-टू निवासी पैथोलॉजी लैब प्रभारी अभय श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी पत्नी सरोज व मां गिरजा श्रीवास्तव (76) बुधवार दोपहर हीटर पर आग ताप रहीं थीं। हीटर को बंद करते समय मां की मैक्सी में आग लग गई। सरोज ने आग बुझाने की कोशिश की, असफल होने पर उन्हें खबर दी।
वह मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। इसके बाद मां को हैलट ले गए। अस्पताल में बर्न वार्ड की व्यवस्था नहीं होने से डॉक्टर ने उर्सला रेफर कर दिया। वहां रात करीब आठ बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें : भारत का एक ऐसा गांव जहां नहीं चलता भारतीय कानून, जानें एक ऐसे गांव के बारे में

