Condom के इस्तेमाल में कानपुर फिसड्डी, पर नसबंदी कराने में मारी बाजी, पढ़ें, वर्ल्ड पापुलेशन डे फॉर नाइट की रिपोर्ट

0
177
File

न्यूजलिंक डिजिटल डेस्क।

कंडोम यानी निरोध परिवार नियोजन का एक अहम हिस्सा माना जाता है। नसबंदी न कराने वाले पुरुष और महिलाओं को डॉक्टर संबंध बनाने के लिए कंडोम का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। लेकिन, उत्तर प्रदेश का कानपुर जिला कंडोम का इस्तेमाल करने में फिसड्डी साबित हुआ है। जबकि कन्नौज जिला निरोध का इस्तेमाल करने में प्रथम आया है। वर्ल्ड पापुलेशन डे फॉर नाइट की कंप्लाइड रिपोर्ट में तथ्य निकलकर आया है कि, अभी भी कानपुर शहर के लोग कंडोम का इस्तेमाल करने में हिचकते हैं या फिर दुकान से खरीदने में शर्माते हैं।

पखवाड़े की रिपोर्ट में सबसे आखिरी में रहा औरैया

परिवार नियोजन के साधन में शामिल निरोध का इस्तेमाल करने में कन्नौज जिला प्रथम रहा। पखवाड़े में कन्नौज के 57,965 लोगों ने निरोध लिया, जबकि कानपुर देहात के 52,415, इटावा के 38,610, कानपुर नगर के 37,778, फर्रुखाबाद में 36,696 और औरैया में 31,280 लोगो ने पखवाडे में निरोध लिया।

वर्ल्ड पापुलेशन डे फॉर नाइट की रिपोर्ट
वर्ल्ड पापुलेशन डे फॉर नाइट की रिपोर्ट

कानपुर नसबंदी कराने में अव्वल

कानपुर जिला भले की कंडोम के इस्तेमाल में पीछे रहा हो, लेकिन नसबंदी के मामले में अव्वल रहा है। 11 जुलाई से शुरू हुए परिवार नियोजन सेवा प्रदायी पखवाड़े के तहत 264 महिलाओं और 49 पुरुषों ने नसबंदी कराई। सर्वाधित नसबंदी करने में कानपुर प्रथम रहा, जबकि औरैया में किसी भी पुरुष ने नसबंदी नहीं कराई। इसलिए, औरैया में पुरुष नसबंदी का आंकड़ा शून्य रहा।

11 जुलाई से 31 जुलाई तक चला पखवाड़ा

परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 11 जुलाई से 31 जुलाई तक परिवार नियोजन सेवा प्रदायी पखवाड़ा चलाया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पखवाड़े के तहत सरकारी अस्पताल में आने मरीजों व उनके तीमारदारों को परिवार नियोजन के लाभ बताना था। इसका  नतीजा यह रहा कि इन 20 दिनों में कानपुर के 49 पुरुषों और 264 महिलाओं ने नसबंदी कराई। जबकि कानपुर मंडल में आने वाले पांच जिले कानपुर नगर के इस आंकड़े को छू तक नहीं सके। कानपुर के बाद दूसरे स्थान पर इटावा जिला रहा, जबकि कानपुर देहात में 21 महिला व तीन पुरुष, कन्नौज में 29 महिला व दो पुरुषों और फर्रुखाबाद में 28 महिला व दो पुरुषों की नसबंदी की गई।

पखवाडे में परिवार होने के बाद महिला व पुरुष से नसबंदी या अन्य परिवार नियोजन साधन अपनाने की अपील की गई थी। लोगों के जागरूक होने पर महिला व पुरुष नसबंदी कराने में कानपुर प्रथम रहा। – डॉ. आलोक रंजन, सीएमओ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here