न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। स्मार्ट सिटी कानपुर में देश के ख्यातिप्राप्त स्क्वैश खिलाड़ियों का मेला लगेगा। फर्स्ट ऑल इंडिया द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) स्क्वैश टूर्नामेंट में देश के जाने-माने महिला व पुरुष खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन व आंकलन करेंगे। चार दिवसीय इस टू स्टार अखिल भारतीय स्क्वैश प्रतियोगिता का आयोजन आर्य नगर स्थित टीएसएच में 21 से 24 मार्च तक किया जायेगा।
प्रतियोगिता 11 कैटेगरी में आयोजित की जायेगी
टीएसएच के डायरेक्टर ऑपरेशंस पीके श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्क्वैश रैकेट एसोसियेशन से मान्यता प्राप्त फर्स्ट ऑल इंडिया ‘द स्पोर्ट्स हब’ स्क्वैश टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश समेत 17 प्रदेशों के लगभग दो सौ पुरुष व महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता 11 कैटेगरी में आयोजित की जायेगी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन 21 मार्च को पुलिस आयुक्त अखिल कुमार बतौर मुख्य अतिथि करेंगे जबकि सीआईआई, यूपी कानपुर चैप्टर के पूर्व अध्यक्ष मनोज गुप्ता विशिष्ट अतिथि होंगे।
प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण 24 मार्च को होगा। इस अवसर पर कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह मुख्य अतिथि और नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन विशिष्ट अतिथि होंगे।
ये भी पढ़ें : Kanpur: केडीए वीसी ने जनता दर्शन में पकड़ा कूटरचित दस्तावेज, 90 आवेदकों की सुनी समस्या

