Kanpur : गोविंद नगर में स्थित स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, जानिए पूरा मामला

0
265

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में गोविंद नगर में स्थित स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का पुलिस ने मुख्य रूप से भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर से तीन युवतियों को आपत्तिनजक सामान के साथ पकड़ा है।

साथ ही संचालक दंपती को भी गिरफ्तार किया। मामला की पूर्ण जांच की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि मकान मालिक की इसमें क्या भूमिका है। बाबूपुरवा एसीपी की टीम ने गोविंद नगर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा देह व्यापार का अड्डा पकड़ा।

स्पा सेंटर में तीन युवतियां भी मिलीं। पुलिस ने आरोपित संचालक दंपती को गिरफ्तार कर मुकदमा भी दर्ज किया है। एसीपी बाबूपुरवा अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांधी स्मारक स्कूल के पास तनुज विनायक के मकान में अंकित सोनकर और उसकी पत्नी शालू पिंक सैलून नाम से स्पा सेंटर चलाते थे।

जबकि उसकी आड़ में देह व्यापार का धंधा ही किया जा रहा था। इस पर रविवार को टीम के साथ जब छापेमारी की गई तो अफरातफरी मच गई। अंदर दो बेड पड़े हुए थे, जहां युवतियां आपत्तिजनक सामग्री के साथ मिलीं।

मिली जानकारी के अनुसार, मौके से पांच मोबाइल फोन, दो क्यूआर कोड स्कैनर भी बरामद हुए। मामले में आरोपित दंपती के खिलाफ मुकदमा भी दर्जकर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया। वहीं मकान मालिक की भूमिका की भी पूर्ण जांच की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here