UP T-20 League: Kanpur Police Commissioner ने ग्रीनपार्क स्टेडियम का लिया जायजा, सटोरियों पर रहेगी नजर

0
153

न्यूज लिंक, संवाददाता। ग्रीनपार्क स्टेडियम में बुधवार शाम से यूपी लीग आयोजित हो रही है। पुलिस आयुक्त डॉ.आर.के. स्वर्णकार ने सुरक्षा व व्यवस्था का जायजा लेते हुए मैदान को अंदर से बाहर तक, दर्शकों की एंट्री व एग्जिट पॉइन्ट, प्लेयर व वीआईपी पवेलियन देखी। इसके साथ ही एडीसीपी ईस्ट व एसीपी कोतवाली को मैच को लेकर दिशा निर्देश भी दिए।

जीयो सिनेमा पर देंखे सारे मैच स्पोर्ट्स 18 पर सेमी व फाइनल

यूपी टी-20 लीग ने जीयो को आधिकारिक रुप से अपना स्पॉन्सर बनाया है। जीयो सिनेमा पर लीग के सभी मुकाबले लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे। जीयो सिनेमा का कहना है कि वह यूपी टी-20 लीग को लेकर रोमांचित है। जीयो सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट एक्शन मुफ्त में देखने को मिलेगा। लीग का फाइनल मुकाबला टीवी पर भी देखा सकेगा। स्पोर्ट्स 18 चैनल पर लीग के दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मैच की ब्रॉडकास्टिंग की जाएगी।

मैच के दौरान सटोरियों पर रहेगी कड़ी नजर

यूपी टी-20 लीग क्रिकेट मैचों के दौरान सट्टेबाजी का खेल रोकने और बुकी पर नजर रखने के लिए एंटी करप्शन की टीम ने शहर में डेरा डाल लिया है। टीम के सदस्य लीग के मैचों के दौरान सटोरियों पर कड़ी नजर रखेंगे। कमिश्नरेट पुलिस ने भी सटोरियों पर निगरानी के लिए खुफिया जाल बिछाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here