न्यूजलिंक हिंदी। कानपुर प्रेस क्लब चुनाव 2023 मतदान के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। प्रतिष्ठित सीट मंत्री पद, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के नतीजे देर रात आ गए। जिसमें वरिष्ठ मंत्री पद पर के न्यूज़ के पत्रकार मधुर मोहन दुबे ‘मोहित’ ने कब्जा जमा लिया है वहीं, कनिष्ठ मंत्री पर शिवराज साहू की जीत हुई है। मोहित दुबे शुरुआती राउंड से ही बढ़त बनाकर चल रहे थे बीच में एक दो राउंड ही वह शिवराज से पिछड़े लेकिन अंत में मोहित की जीत हुई।
मोहित को शिवराज के मुकाबले 24 वोट ज्यादा मिले हैं। 11वीं और अंतिम राउंड में मोहित दुबे को कुल 418 वोट मिले तो वहीं, इंडिया न्यूज़ के पत्रकार शिवराज साहू को 394 वोट से ही संतुष्ट रहना पड़ा। तीसरे नंबर पर अनुज मिश्रा रहे। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर आज समाचार पत्र के पत्रकार गौरव सारस्वत वरिष्ठ और मनोज यादव को कनिष्ठ पद पर जीत मिली। दोनों ही पत्रकार अंतिम चरण तक फाइट में रहे। इसी तरह कोषाध्यक्ष पर सहारा समय के पत्रकार सुनील साहू को जीत मिली है। आपको बता दें कि कार्यकारिणी पद के 11 उम्मीदवारों के नतीजे कल दोपहर 1:00 बजे से आना शुरू हो जाएंगे।

रविवार देर रात तक जारी मतगणना के दौरान ही फैसला किया गया की कार्यकारिणी के मतों की गिनती प्रेस क्लब में सोमवार दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगी। कार्यकारिणी पद के लिए 23 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि 11 को ही कार्यकारिणी में जगह मिलेगी। देर रात तक कार्यकारिणी के प्रत्याशी बीएनडी कॉलेज मतदान स्थल पर डटे रहे, अंत में जब चुनाव संचालन समिति ने उन्हें सूचना दी की मत पत्रों की गणना आज न होकर सोमवार से होगी तो सभी वहां से रवाना हो गए। अब सोमवार को एक बार फिर से प्रेस क्लब में प्रत्याशियों का जमावड़ा लगेगा।
मंत्री, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के जीतने वाले उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने बीएनडी कॉलेज के बाहर ही ढोल की थाप पर जमकर खुशियां मनाई। इसी के साथ ही जीते हुए प्रत्याशी परमिट में बाबा आनंदेश्वर के दर्शन करने भी पहुंचे, देर रात तक खुशियां मनाने का सिलसिला चला।
कानपुर प्रेस क्लब 2023 कार्यकारणी सदस्य 11 सदस्य
1. कौश्तुभ मिश्रा
2 गगन पाठक
3 विवेक पांडेय
4 अंकित शुक्ला
5 दीपक सिंह
6 दिवस पांडेय
7 मयंक मिश्रा
8 उत्सव शुक्ला
9 अमन चतुर्वेदी
10 मोहम्मद नौशाद
11 रोहित निगम

