Kanpur : पनकी हाईवे पर ट्रक चालकों ने किया चक्का जाम, कई किलोमीटर लगी ट्रक की लंबी कतारे, मौके पर भारी पुलिस फ़ोर्स मौजूद #kanpur pic.twitter.com/5Z0aPje3ow
— Newslink Hindi (@newslinkhindi) January 1, 2024
न्यूज़लिंक हिंदी,कानपुर। भारत सरकार द्वारा पारित नए सड़क कानून के लागू होने के बाद ट्रांसपोर्ट यूनियन और टैक्सी यूनियन के चालकों में आक्रोश हैं। इसके बाद विरोध में ट्रक और रोडवेज चालक सड़क पर उतर आए हैं। बता दे की उन्होंने सड़क और डिवाइडर पर आड़े-तिरछे ट्रक खड़ा कर लम्बा जाम लगा दिया है।
ये भी पढ़े : Kanpur Dehat में भंडारा बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, छह लोग झुलसे,रूरा के बैजूपुरवा गांव की घटना
पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जा रहे लोगों को उतरकर जाम को पार करना पड़ा। इस दौरान ड्राइवरों ने जमकर नारेबाजी की और कानून वापस लेने की मांग उठाई। उनका कहना है कि सरकार नए कानून में ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ दुर्घटना होने पर 10 साल की कैद और सात लाख रुपये जुर्माना लगाने का कानून लाई है।
जानकारी के अनुसार, कानपुर समेत आसपास के कई जिलों जैसे हमीरपुर, कानपुर देहात, जालौन आदि में चालकों के विरोध के कारण यातायात ठप पड़ गया है। कानपुर में ट्रक चालकों के विरोध के कारण कानपुर से दिल्ली हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। कई ट्रेवल्स बसें भी फंसी हुई हैं।
रनियां तक ट्रकों की लंबी लाइन लग गई है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कानपुर नगर से देहात लाइन पर किसान नगर हाईवे पर ट्रक खड़ा कर सैकड़ों ड्राइवर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं, शहर में ऑटो वालों की हड़ताल से आम लोगों पर असर पड़ा है। लोग पैदल जाने को मजबूर हैं।
ये भी पढ़े : कार्गों जहाजों पर आतंकी हमले से Kanpur के एक्सपोर्टस को बड़ा झटका, 100 करोड़ का माल फंसा
यहां भी लगा जाम : भारत सरकार द्वारा पारित नए सड़क कानून के विरोध में ट्रक चालकों ने सोमवार को कानपुर देहात ,हमीरपुर और जालौन में भी ट्रक चालक विरोध पर उतर आये है, साथ ही हाईवे जाम किया हुआ है, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा रहे है।
