न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी के कानपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। पंजाब की रहने वाली शादीशुदा महिला की बचपन की सहेली ने कानपुर के एक युवक से दोस्ती कराई थी। महिला की दोस्ती जल्द प्यार में बदल गई। महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक शारीरिक शोषण करता रहा। इसके साथ ही उसने लाखों की नकदी, गहने हड़पने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
पंजाब के फगवाड़ा निवासी महिला ने गोविंदनगर स्थित अपने ननिहाल में रहकर नौवीं व 10वीं की पढ़ाई की थी। करीब 12 साल पहले उसकी शादी पंजाब में हो गई। महिला का अपने पति से विवाद होने पर वह अपने बचपन की दोस्त के घर रहने आ गई थी।
ये भी पढ़े : वाराणसी में पीएम मोदी का दो दिवसीय दौरा, गुलाब की पंखुड़ियों से हुआ पीएम का स्वागत, हर तरफ मोदी-योगी की गूंज
आरोप है कि दोस्त ने गोविंदनगर सात ब्लॉक निवासी जगमोहन कपूर उर्फ प्रिंस से उनकी मुलाकात कराई। प्रिंस ने शादी का झांसा देकर इसी साल तीन जून को शहर बुलाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि जगमोहन ने अपने माता-पिता व साथियों के खाते में 7.50 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए।
जगमोहन ने अपने साथियों संग मिलकर गालीगलौज की फिर नकद 2.50 लाख समेत करीब 10 लाख के गहने भी हड़प लिए। पैसे वापस मांगने पर जगमोहन ने अपने साथियों संग मिलकर गालीगलौज की। हत्या की धमकी दी। शुक्रवार को महिला ने एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा से शिकायत की थी। जांच एसीपी बाबूपुरवा अमरनाथ को सौंपी गई थी।
ये भी पढ़े : UP News: इटावा में दर्दनाक सड़क हादसा,अनियंत्रित ट्राले ने दो दुकानें रौंदी, चार की मौत, दो गंभीर घायल
शनिवार को गोविंदनगर पुलिस ने जगमोहन कपूर, प्रभुजोत कपूर, अभिषेक शुक्ला, शुभांकर श्रीवास्तव, सिमरन श्रीवास्तव, कैलाश कपूर, त्रिलोकनाथ कपूर, उमेश प्रसाद समेत आठ लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने जगमोहन को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी बाबूपुरवा अमरनाथ यादव ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

