न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में पुलिस की आंखों में धूल झोंककर कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर शाहिद पिच्चा आखिर एक मुकदमे में कोर्ट में समर्पण कर जेल चला गया।
गैंगस्टर के मुकदमे में समर्पण की सूचना पर पुलिस उसे चारों तरफ ढूंढती रही, लेकिन उसने गुपचुप तरीके से निचली अदालत में चुपचाप जाकर पूर्ण रूप से समर्पण कर दिया।
कर्नलगंज थाने में वर्ष 2019 में शाहिद उर्फ पिच्चा के खिलाफ गाली गलौज व जान माल की धमकी देने का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे की सुनवाई अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन तृतीय की अदालत में चल रही है।
मामले में शाहिद के खिलाफ वारंट भी जारी चल रहा था। इस मामले में शाहिद में कोर्ट में जाकर चुपचाप समर्पण कर दिया। उसकी तरफ से जमानतें दाखिल न किए जाने के कारण उसे जेल भेज भी दिया गया।
आगे ये भी पढ़ें :
Kanpur News: स्कूली बच्चों से भरा अचानक अनियंत्रित टेंपो पलटा, सात बच्चों समेत नौ हुए घायल

