Kanpur: आतिशबाजी की चिंगारी से शॉप में लगी आग, मौके पर दमकल गाड़ियां मौजूद

सूचना पर सीएफओ दीपक शर्मा मौके पर पहुंचे। फजलगंज, अनवरगंज समेत आस-पास के फायर स्टेशन से छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। इमारत के ऊपरी हिस्से में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया गया।

0
301

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। मेस्टन रोड स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा के पास स्थित स्पोर्ट्स के सामान की दुकान में आतिशबाजी की चिंगारी से आग लग गई। बहुमंजिला इमारत के ऊपरी तल से लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने दुकानदार और दमकल विभाग को तुरंत सूचना दी।

सीएफओ टीम के साथ दमकलों की छह गाड़ियों की मदद से करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू किया। आग से हुए नुकसान का आंकलन नहीं लगाया जा सका। काकादेव निवासी हरीश अरोड़ा की मेस्टनरोड टोपी बाजार स्थित चार मंजिला बिल्डिंग में एचएमएस के नाम से दुकान है।

बीते कल यानी सोमवार को शाम दुकान खुली थी। अंधेरा होते ही अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में लोग आतिशबाजी करने लगे। आतिशबाजी की चिंगारी दुकान के ऊपर पड़ी फाइबर शीट पर गिरी, जिससे आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने दुकान की ऊपरी मंजिल पर रखे सामान को चपेट में ले लिया।

फंसे लोगों को बाहर निकाला गया
सूचना पर सीएफओ दीपक शर्मा मौके पर पहुंचे। फजलगंज, अनवरगंज समेत आस-पास के फायर स्टेशन से छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। इमारत के ऊपरी हिस्से में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया गया।

ये भी पढ़ें : Ayodhya: रामलला मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़, परिसर ने श्रद्धालुओं के दर्शन पर लगाई रोक

सीएफओ ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। दुकान मालिक से बात कर नुकसान की जानकारी ली जाएगी। दुकान खुली होने की वजह से कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। इस दौरान एसीपी कोतवाली अर्चना सिंह, मुलगंज, कोतवाली समेत कई थानों का फोर्स मौजूद रहा।

कल्याणजी बेकरी में लगी आग
वहीं गोविंदनगर चावला चौराहे के पास अखिल अरोड़ा की कल्याणजी के नाम से बेकरी है। बता दे कि सोमवार दोपहर अचानक दुकान से धुआं उठने लगा। सूचना पर गोविंदनगर पुलिस भी पहुंच गई। आनन फानन में सबमर्सिबल चला कर आग पर काबू पाया गया। चौकी प्रभारी अरुण राठी ने बताया कि ऊपरी तल पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। बेकरी के कर्मचारियों ने काबू पा लिया। कोई जनहानि नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here