Kanpur : सोलंकी को अपनी संपत्तियों से भी पड़ेगा हाथ धोना,ईडी उनकी करीब 20 करोड़ रुपये की सम्पत्ति करेगी जब्त

0
130

न्यूज़लिंक हिंदी। आगजनी के मामले में सात साल की सजा होने के बाद कानपुर के सीसामऊ से विधायक इरफान सोलंकी को अपनी संपत्तियों से भी अब हाथ धोना पड़ सकता है। इरफान के खिलाफ मनी लांड्रिंग के आरोपों की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने उनकी करीब 20 करोड़ रुपये की संपत्तियों को मुख्य रूप से जब्त करेगी।

इन संपत्तियों को ईडी इरफान को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद जब्त करने की तैयारी में है। वहीं दूसरी ओर ईडी को मुंबई की स्लम रिहैबिलेटशन अथॉरिटी ने भी इरफान को आवंटित फ्लैटों की रिपोर्ट भेज दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक अथॉरिटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इरफान ने फ्लैट आवंटित होने के बाद आंशिक भुगतान ही किया था। अथॉरिटी के दो फ्लैट इरफान की पत्नी और साले के नाम पर आवंटित हुए थे।

वहीं दूसरी ओर इरफान द्वारा बीते एक दशक के दौरान खरीदी गयी संपत्तियों का मिलान उनके आयकर ब्योरे से नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि इरफान ने अघोषित कमाई को संपत्तियों में निवेश किया और इसकी जानकारी आयकर विभाग से छिपाई थी।

इसके अलावा कानपुर के बाहरी इलाके में खरीदी गयी करीब 50 बीघा भूमि के बारे में ईडी को कुछ महत्वपूर्ण अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसका खुलासा जल्द किया जा सकता है। बता दें कि ईडी ने बीती 7 मार्च को इरफान के कानपुर स्थित आवास और उनके करीबी बिल्डरों के ठिकानों पर पूर्ण छापा मारा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here