कानपुर: सपा और बीजेपी कार्यकर्ता शौचालय को लेकर भिड़े, पुलिस ने रोका निर्माण कार्य

बीजेपी के कार्यकर्ता इस बात का विरोध कर रहे हैं कि जब पहले से ही यहां पर सामुदायिक शौचालय है तो फिर नया क्यों बनाया जा रहा है। मामला पुलिस तक पहुंचा है। वहीं पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है।

0
311

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। शास्त्री नगर क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय के निर्माण को लेकर बीजेपी और सपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। बता दे कि यहां पर सपा पार्षद विनोद गुप्ता ने सामुदायिक शौचालय के बगल में ही एक नया सामुदायिक शौचालय बनवा रहे हैं।

बीजेपी के कार्यकर्ता इस बात का विरोध कर रहे हैं कि जब पहले से ही यहां पर सामुदायिक शौचालय है तो फिर नया क्यों बनाया जा रहा है। मामला पुलिस तक पहुंचा है। वहीं पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है। बता दे कि दोनों पक्षों के लोग शास्त्री नगर चौकी पर एकत्र हैं।

ये भी पढ़ें : सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला: पेपर लीक के खिलाफ सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी, दोबारा परीक्षा कराने की मांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here