Kanpur : ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत-बांग्लादेश के बीच मैच देखने के ल‍िए दर्शकों का उत्‍साह, पढ़ें पूरी खबर

0
232

न्यूज़लिंक हिंदी। अब ग्रीन पार्क के स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जीत कर पहले गेंदबाजी चुनी।

भारतीय टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया। मैच देख के ल‍िए फैन्‍स में जबरदस्‍त उत्‍साह भी देखा गया है। बार‍िश के कारण ग्रीनपार्क स्टेडियम में पिच और आउल्टफील्ड को सुखाने का काम पिच क्यूरेटर और मैदानकर्मियों की ओर से सुबह छह बजे से क‍िया गया।

रात में हुई झमाझम वर्षा के बाद कवर के ऊपर का पानी हटाने के लिए दो सुपर सापर और लगभग 600 मैदानकर्मी भी लगे हुए हैं। साढ़े नौ बजे मैच रेफरी जेफ क्रो के निरीक्षण के बाद टॉस किया गया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और यूपीसीए के अध्यक्ष निधिपत सिंहानिया रिंगिंग बेल बजाकर उद्घाटन भी क‍िया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here