kanpur : सीसामऊ उपचुनाव में भाजपा की चुनावी चालों के आगे सपा के इंतजार की ढाल, अब कांग्रेस भी कर रही दावेदारी

0
91

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के सीसामऊ सीट पर उपचुनाव को लेकर भाजपा की चुनावी चालों के जवाब में समाजवादी पार्टी ने इंतजार की ढाल अड़ा दी है।

लगातार बैठक और नेताओं के दौरे से माहौल बनाने में जुटी भाजपा के मुकाबले सपा ने सुस्ती की चाल अभी तक पकड़ रखी है। चुनाव प्रभारी के दो दौरों के बावजूद अभी तक मतदाता सूची तैयार करने वाली सपा की टीम भी बिल्कुल भी तैयार नहीं हो सकी है।

सपा की चुनावी तैयारी अभी तक बैठकों तक ही सीमित दिखाई दे रही है। पार्टी के चुनाव प्रभारी व पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमार के साथ सपा ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर चुनावी माहौल का संदेश देने की कोशिश भी की, लेकिन अभी तक मतदान केंद्र वार चुनावी तैयारी भी शुरू नहीं हो सकी है।

आगे ये भी पढ़ें : Kanpur : आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी उर्सला में मरीज से रुपये की करी गई मांग, दलित पैंथर ने किया प्रदर्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here