Kanpur :छात्र का इंस्टाग्राम और फेसबुक आइडी हैक कर इंटरनेट मीडिया पर अश्लील वीडियो किया वायरल

0
258

न्यूज़लिंक हिंदी। सेन पश्चिम पारा के पहाड़पुर में  हैकर ने छात्र का इंस्टाग्राम और फेसबुक आइडी हैक कर इंटरनेट मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल कर दिया गया। साथ ही हैकर छात्र की आइडी से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अश्लील बातें और दोस्तों को गालियां भी दे रहा है।

इस पर छात्र को फोन कर लोग धमकी दे रहे हैं। छात्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पहाड़पुर निवासी 21 वर्षीय आकाश द्विवेदी बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। छात्र के मुताबिक दो साल पहले उसका इंस्टाग्राम और फेसबुक आइडी हैक कर ली गई। इसके बाद, हैकर दोस्तों को अश्लील मैसेज और गालियां भेजने लगा। इस पर उसने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।

अब हैकर ने उसकी फोटो एडिट करके अश्लील वीडियो से जोड़कर फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम व वाट्सएप में पूर्ण रूप से प्रसारित कर दिया। इस पर अज्ञात मोबाइल नंबरों से उसे फोन और मैसेज से धमकियां भी मिल रही हैं। आरोप है कि अब हैकर उसकी गूगल आइडी को हैक करने की कोशिश कर रहा है। इसके चलते लगातार वेरीफिकेशन कोड व रीसेट पासवर्ड के मैसेज भी आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम और फेसबुक आइडी हैक करने के बाद  हैकर दोस्तों को अश्लील मैसेज और गालियां भेजने लगा। इस पर उसने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here