Kanpur: चलती कार में अचानक लगी आग, बोनट में भारी मात्रा में मिला गांजा,आरोपियों से पूछताछ जारी

ग्रामीणों ने पुलिस को तुरंत सूचना दी। वहीं, बोनट से निकल रहे धुंए को पानी से बुझा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवक और युवतियों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। मामले की जांच की जा रही है।

0
355

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र में चलती कार में अचानक बोनट से धुआं निकलने लगा। जिसमे कार में सवार दो युवक और दो युवतियां जान बचाकर बाहर निकले। वहीं, आसापास के ग्रामीण भी आग बुझाने के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने कार की बोनट को खुलवाया, तो उसमें भारी मात्रा में मादक पदार्थ निकला।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के भीमसेन रोड पर भौंती प्रतापपुर में मंगलवार सुबह एक दिल्ली नंबर की ईकोस्पोर्ट कार की बोनट से अचानक तेज़ धुंआ निकलने लगा। कार में बैठे दो युवक और दो युवतियां कार से जान बचाने के लिए बाहर निकले। धुंआ निकलता देख आसपास के ग्रामीण दौड़े और कार मालिक से बोनट खुलवाने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें :मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कल मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा शपथग्रहण, इस कार्यक्रम में पीएम मोदी होंगे शामिल

जैसे ही कार का बोनट खोला गया, तो उसमें भारी मात्रा में मादक पदार्थ होने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को तुरंत सूचना दी। वहीं, बोनट से निकल रहे धुंए को पानी से बुझा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवक और युवतियों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here