Kanpur: पनकी के मंदिर में देर रात हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस, जानें पूरी घटना के बारे में

सोमवार देर रात चोरों ने मंदिर के द्वार का ताला तोड़कर अंदर दान पात्र में रखे रुपये चोरी कर लिए और इसके साथ ही मंदिर में पूजन- आरती के लिए रखे पीतल के बर्तन और घंटा चोर चुरा ले गए।

0
409

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। पनकी इलाके में पावर हाउस सब्जी मंडी के पास राम दरबार मंदिर में सोमवार देर रात चोरों ने मंदिर के द्वार का ताला तोड़कर अंदर दान पात्र में रखे रुपये चोरी कर लिए और इसके साथ ही मंदिर में पूजन- आरती के लिए रखे पीतल के बर्तन और घंटा चोर चुरा ले गए। बता दे कि मंगलवार सुबह पुजारी ने पहुंचे, तो घटना की जानकारी हुई।

मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा था
मंदिर की देखरेख करने वाली दशहरा मेला समिति के सदस्य विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि सोमवार शाम नौ बजे मंदिर के पुजारी मुख्य द्वार का ताला लगा कर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब लौटे तो मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा था।

उन्होंने अंदर जाकर देखा, तो दान पात्र भी टूटा था। उसमें रखे एक महीने के दान के लगभग पांच हजार रुपये भी गायब थे। चोर मंदिर के गर्भ गृह में पूजा के लिए रखे पीतल के बर्तन और लगभग दो किलो पीतल का घंटा भी कर उठा ले गए थे।

विद्यासागर मिश्रा की सूचना पर पहुंची पनकी पुलिस ने जांच की। पनकी थाना प्रभारी रवींद्र प्रताप सिंह ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।

ये भी पढ़ें : Farmers Movement: कैसा अमृतकाल ……किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं धिक्कार -सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here