KANPUR : TSH में लगेगा टॉप ताइक्वांडो खिलाड़ियों का जमावड़ा, द स्पोर्ट्स हब में 8 – 9 अक्टूबर को होगी राज्य प्रतियोगिता

यूपी ताइक्वांडो चौंपियनशिप में पुलिस, आरपीएफ व पीएसी समेत कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। यूपी ताइक्वांडो कमेटी, द र्स्पार्ट्स हब, नगर निगम व कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड संयुक्त रूप से द स्पोर्ट्स हब में आठ व नौ अक्टूबर को आयोजित होने वाली राज्य प्रतियोगिता में लगभग आठ सौ पुरुष व महिला खिलाड़ी भाग लेंगे।

0
205

न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी ताइक्वांडो चौंपियनशिप में पुलिस, आरपीएफ व पीएसी समेत कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। यूपी ताइक्वांडो कमेटी, द र्स्पार्ट्स हब, नगर निगम व कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड संयुक्त रूप से द स्पोर्ट्स हब में आठ व नौ अक्टूबर को आयोजित होने वाली राज्य प्रतियोगिता में लगभग आठ सौ पुरुष व महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। यह जानकारी बुधवार को यूपी ताइक्वांडो कमेटी के सचिव डॉ. रजत दीक्षित व टीएसएच के डायरेक्टर ऑपरेशंस पीके श्रीवास्तव ने दी।

सचिव रजत दीक्षित ने बताया कि प्रदेश के बड़े शहरों के अलावा प्रतियोगिता में छोटे जनपद महाराजगंज, सिद्दर्थनगर, बिजनौर, संबल, रामपुर, हापुड़, एटा, मैनपुरी, बलरामपुर, श्रावस्ती, कौशांबी, कन्नौज, सीतापुर, औरैया के भी बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय इस राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पुलिस, आरपीएफ व पीएसी के अलावा रिषभ चौधरी, सना, शिवम जैसे कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का भी प्रदर्शन देखने को मिलेगा। प्रदेश यह पहला मौका है जब वातानुकूलित हॉल में राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

ये भी पढ़ें: Kanpur: गंदगी मिलने पर नगर आयुक्त ने की कार्यवाही, निरीक्षक को नोटिस, आधा दर्जन सफाई कर्मचारियों का रोका वेतन

टीएसएच के डायरेक्टर ऑपरेशंस पीके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी नासिक में 13 से 15 अक्टूबर तक होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। नासिक में होने वाली नेशनल चौंमियनशिप के परिणामों के आधार पर ही वर्ल्ड चैंम्यिनशिप में भाग लेने वाली भारतीय टीम का चयन किया जायेगा। सचिव डॉ. रजत दीक्षित ने बताया कि आठ अक्टूबर को प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’करेंगे। जबकि जिलाधिकारी विशाख जी व नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन विशिष्ट अतिथि होंगे। नौ अक्टूबर को प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण मंडलायुक्त अमित गुप्ता करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का वेट व हाइट सात अक्टूबर को किया जायेगा। इस दौरान टीएसएच के स्पोर्ट्स मैनेजर ओंकार कुलकर्णी भी रहे।

ये भी पढ़ें: शराब घोटाले में संजय सिंह को आबकारी घोटाले मामले में ED ने किया गिरफ्तार, AAP बोली – BJP वालों का डर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here