Kanpur : इन इलाकों में 10 घंटे तक नहीं रहेगी बिजली, खपत बढ़ते ही 405 ट्रांसफार्मर हुए ओवरलोडेड

0
279

न्यूज़लिंक हिंदी। गर्मी में बिजली की खपत अब और भी ज्यादा बढ़ गई है जिसके चलते केस्को के 405 ट्रांसफार्मर ओवरलोडेड हो गए हैं। रात 10 बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक 400 एमवीए के 60 प्रतिशत ट्रांसफार्मर पर लोड अत्याधिक बढ़ जाता है जिसके चलते फाल्ट और ट्रिपिंग होती है।

सबसे अधिक बिजली संकट दहेली सुजानपुर कल्याणपुर नौबस्ता और हंसपुरम क्षेत्र में है। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ गई है, जिसके चलते केस्को के 405 ट्रांसफार्मर ओवरलोडेड हो गए हैं। रात 10 बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक 400 एमवीए के 60 प्रतिशत ट्रांसफार्मर पर लोड अत्याधिक बढ़ जाता है, जिसके चलते फाल्ट और ट्रिपिंग होती है। सबसे अधिक बिजली संकट दहेली सुजानपुर, कल्याणपुर, नौबस्ता और हंसपुरम क्षेत्र में है।

केस्को एमडी ने बताया कि केस्को के 543 फीडर हैं, जिनमें से 194 में दिक्कत अधिक रही। मई में अब तक 13,765 बार फाल्ट हुए हैं। उसमें दहेली सुजानपुर, कल्याणपुर, नौबस्ता और हंसपुरम डिवीजन में बिजली कटौती यानी फाल्ट अधिक हुए हैं।

यानंद विहार सबस्टेशन में पावर ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य मंगलवार को कराया जाएगा। जिससे बिजली आपूर्ति 10 घंटे बाधित रहेगी। कार्य के चलते गुलमोहर विहार, दयानंद विहार, इंद्रा नगर, न्यू आजाद नगर, प्रेसीडेंट हाउस व नवशील धाम फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 10 से रात आठ बजे तक बाधित रहेगी।

इसके चलते नवशीलधाम, राजकीय उन्नयन बस्ती, दयानंद विहार, गुप्ता सोसाइटी, बैरी अकबरपुर, नारामऊ गांव, एनएसआइ परिसर और आइआइटी गेट मार्केट क्षेत्र भी मुख्य रूप से प्रभावित रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here