न्यूज़लिंक हिंदी। 10 नवंबर शुक्रवार को धनतेरस वाले दिन दोपहर एक बजे से लेकर 12 नवंबर दीपावली की रात 12 बजे तक कुछ जगहों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन। पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। यातायात पुलिस ने दिए गए निर्धारित रूटों पर निकलने की अपील की है।
ये भी पढ़े : हमास-इस्राइल युद्ध के बाद बढ़ते तनाव पर बोले डेनिस फ्रांसिस, दुनिया में नफरत की कोई जगह नहीं
यहां पर किया गया डायवर्जन
- फूलबाग चौराहा से बिरहाना रोड की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहन मल्टीलेविल पार्किंग पनचक्की व अंडर ग्राउंड फूलबाग पार्किंग में पार्क करेंगे।
- चेतना चौराहा से कोई भी वाहन बड़ा चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन एमजी कॉलेज व सरसैय्या घाट से जा सकेंगे।
- कोतवाली चौराहा से वाहन मूलगंज की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन उर्सला हॉस्पिटल के सामने और क्रिस्टल पार्किंग में पार्क करेंगे।
- पुलिस चौकी सिरकी मोहाल से वाहन बिरहाना रोड की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन दाहिने मुड़कर एक्सप्रेस रोड से नरौना चौराहा होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
- रामबाग चौराहा से पीरोड पर वाहन नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन रामबाग चौराहे से दाहिने मुड़कर ब्रह्मनगर चौराहा से गंतव्य को जा सकेंगे।
- जरीब चौकी चौराहा सीसामऊ से वाहन पीरोड की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन टेनरी चौराहा से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- कल्याणपुर क्रॉसिंग से कोई भी वाहन पनकी की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन गुबा गार्डन से बाएं मुड़कर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- सीएनजी पेट्रोल पंप से वाहन कल्याणपुर क्रॉसिंग की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन सीएनजी पेट्रोल पंप से दाहिने मुड़कर बगिया क्रॉसिंग से गंतव्य को जाएंगे।
- पनकी नहर से बड़े वाहन कल्याणपुर क्रॉसिंग की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- चावला चौराहा से चार पहिया वाहन गोविन्द नगर की तरफ नहीं जा सकेगा।
- मलिक पेट्रोल पंप सीटीआई तिराहा के पास से कोई भी वाहन गोविन्द नगर तरफ नहीं जा सकेगा।
ट्रैफिक पुलिस ने यहां पर की पार्किंग व्यवस्था
- नानाराव पार्क के अन्दर पार्किंग।
- फूलबाग अंडर ग्राउंड पार्किंग।
- मल्टीस्टोरी पार्किंग पनचक्की।
- एलआईसी बिल्डिंग पार्किंग।
- क्रिस्टल पार्किंग कारसेट चौराहा (परेड चौराहा)।
- न्यू बसंत टॉकीज के पीछे सेन्ट्रल पार्क।

