न्यूज़लिंक हिंदी। ईद पर मरकजी ईदगाह में इस वर्ष दो बार नमाज अदा की जाएगी। इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है। ईदगाह के बाहर नमाज पढ़ने पर पाबंदी को देखते हुए मरकजी ईदगाह कमेटी ने यह फैसला पूर्ण रूप से लिया है। मरकजी ईदगाह में नमाज की पहली जमात सुबह आठ बजे तथा दूसरी जमात सुबह 930 बजे अदा होगी।
ईद पर मरकजी ईदगाह में इस वर्ष दो बार नमाज अदा की जाएगी। इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है। ईदगाह के बाहर नमाज पढ़ने पर पाबंदी को देखते हुए मरकजी ईदगाह कमेटी ने यह अहम फैसला लिया है। मरकजी ईदगाह में नमाज की पहली जमात सुबह आठ बजे तथा दूसरी जमात सुबह 9:30 बजे होगी। ईदगाह में बड़ी संख्या में लोग ईद की नमाज अदा करने ईदगाह में पहुंचते हैं।
ईदगाह भरने के बाद जिनको जगह नहीं मिल पाती वह बाहर सड़क पर जमात बना लेते थे। इसकी वजह से आवागमन बाधित होता था। ईद का चांद दिखाई देने पर ईद 10 अथवा 11 अप्रैल को मनाई जाएगी। इसको लेकर तैयारियां तेजी से की जा रही है। ईदगाहों व मस्जिदों में साफ सफाई के साथ नमाज को लेकर व्यवस्थाएं हो रही है।
पिछले वर्ष सड़क पर नमाज पढ़ने वाले नमाजियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। इसको देखते हुए ईदगाह प्रबंधन कमेटी ने इस वर्ष दो बार नमाज अदा करने का निर्णय लिया है।
मरकजी ईदगाह के मुतवल्ली अयाज आलम जफर ने बताया कि पहली नमाज की इमामत मौलाना शकील करेंगे। दूसरी नमाज की इमामत हाफिज सुब्हान इलाही मुजद्दिदी करेंगे। ईदगाह में दो बार नमाज होने से सभी लोग परिसर के अंदर ही नमाज अदा कर सकेंगे। जिनको पहली नमाज में जगह नहीं मिलेगी वे दूसरी नमाज में शिरकत कर नमाज़ अदा कर सकते हैं।

