Kanpur: राम जानकी मंदिर और भाजपा नेता को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कम

कानपुर में मेस्टन रोड स्थित राम जानकी के मंदिर और मंदिर की देखरेख करने वाले भाजपा नेता को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मंदिर में एक पोस्टर चस्पा कर धमकी दी गई।

0
329

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में मेस्टन रोड स्थित राम जानकी के मंदिर और मंदिर की देखरेख करने वाले भाजपा नेता को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मंदिर में एक पोस्टर चस्पा कर धमकी दी गई। राधा कृष्ण बीच वाला मंदिर में रविवार सुबह एक पोस्टर चस्पा था। इसमें मंदिर के ट्रस्टी रोहित साहू को धमकी दी गई है। बता दें कि, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मंदिर में भव्य आयोजन किया गया था। धमकी का पोस्टर सामने आने की सूचना मिलते ही रविवार सुबह कोतवाली थाने की पुलिस, एसीपी कोतवाली और डीसीपी पूर्वी तेज स्वरूप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

ये भी पढ़े: UP Police में SI-ASI पदों के लिए आज आवेदन का आखिरी मौका, गलती सुधारने को बस दो दिन

डीसीपी पूर्वी तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि मंदिर के प्रबंधक को मंदिर में पोस्टर चस्पा करके धमकी दी गई है। मंदिर में दो-तीन पोस्टर चस्पा किए गए थे और दो तीन पोस्टर जमीन पर पड़े हुए थे। मामले में रिपोर्ट दर्ज करके सीसीटीवी से आरोपियाें की तलाश शुरू कर दी गई है।

पोस्टर में ये लिखा
रोहित साहू बेटा अब पानी सिर से ऊपर गुजर चुका है। हमारी बाबरी मस्जिद को तोड़कर जो तुम लोगों ने मंदिर बनाया हम लोगों के दिल को दुखा रहे हो, जश्न मना रहे हो। आज तक इस मंदिर में कभी इतनी बड़ी पूजा अर्चना का कार्यक्रम नहीं हुआ है और हम लोगों को जलाने के लिए पूजा आरती जो सब तुम कर रहे हो न भाजपा सरकार की वजह से बचे हुए थे, लेकिन अब हम लोग और बर्दाश्त नहीं करेंगे।

ये भी पढ़े: देओल परिवार में फिर बजेगी शहनाई, उदयपुर में होगी एक्टर सनी देओल की भांजी की शादी, 29 से शुरू होगी रॉयल वेडिंग

हमारे मुसलमान भाइयों के दिलों को ठेस पहुंची है, इसका बदला हम जरूर लेंगे। मुस्लिम एरिया से गुजर कर जाता है तू अब देख तेरे साथ क्या करते हैं। तू अभी जानता नहीं है हम लोगों को बहुत पूजा और आरती करने का शौक है तेरा निकलना घर से दूभर कर देंगे। हम लोगों ने बहुत बड़े-बड़े कांड किए हैं। अभी सुना नहीं क्या हाल ही में तूने तू इस दुनिया में नहीं रहेगा तो पूजा क्या करेगा। देख तेरी ऐसी सेटिंग लगाता हूं कि तू सीधा ऊपर जाएगा। मेरे पास गोलियां और कट्‌टों की कमीं नही है। न बम की कमी है।

तुझे क्या तेरे पूरे खानदान को मिटाकर रख देंगे। पटाखे छुटा रहे हो खुशियां मना रहे हो, हम लोगों को जला रहे हो जोर-जोर से स्पीकर बजा रहे हो हमारे मस्जिदों में अजान हो रही है और तुम भजन बजा रहे हो। अब बर्दास्त नहीं करेंगे हम लोग तू बेटा बच के रहना तुझे तो नहीं छोड़ेंगे। बहुत बड़ा मंदिर का मंदिर का ट्रस्टी बना है न तेरा मंदिर रहेगा न तू रहेगा पूरा मंदिर बम से उड़ा दूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here