UP में थीसिस अपलोड करने में कानपुर विश्वविद्यालय ने हासिल किया पहला स्थान, देश में भी बढ़ा कद

प्रदेश में थीसिस अपलोड करने के मामले में सीएसजेएमयू सबसे आगे निकल गया है। विवि बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि को पीछे कर न सिर्फ प्रदेश में पहला स्थान पाया, बल्कि देश में भी पांचवे स्थान पर है। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय पूरे उत्तर प्रदेश में शोध गाथा में सबसे अधिक थीसिस अपलोड करने वाला संस्थान बना है।

0
312

न्यूजलिंक हिंदी कानपुर। प्रदेश में थीसिस अपलोड करने के मामले में सीएसजेएमयू सबसे आगे निकल गया है। विवि बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि को पीछे कर न सिर्फ प्रदेश में पहला स्थान पाया, बल्कि देश में भी पांचवे स्थान पर है। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय पूरे उत्तर प्रदेश में शोध गाथा में सबसे अधिक थीसिस अपलोड करने वाला संस्थान बना है। इसके पहले वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहले नंबर पर था। इसको पछाड़कर आप कानपुर का छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंचा है। इतना ही नहीं देश में कानपुर विश्वविद्यालय पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: KANPUR : समोसा खरीदने के दौरान हुआ विवाद, आक्रोशित दुकानदार ने युवक पर फेंका खौलता तेल

कानपुर विश्वविद्यालय लगातार डिजिटल होता जा रहा है। यहां चल रहे पीएचडी प्रोग्राम में होने वाली थीसिस को शोध गाथा में अपलोड किया जाता है। इसके माध्यम से लोग इन फिजिक्स को पढ़कर विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाते हैं। डिजिटल करण की ओर कानपुर विश्वविद्यालय द्वारा लगातार फोकस किया जा रहा है। जिसके चलते अब तक कानपुर विश्वविद्यालय द्वारा 100153 थीसिस अपलोड की गई है जो प्रदेश में किसी भी विश्वविद्यालय द्वारा की जाने वाली अपलोड थीसिस में सबसे अधिक है। और इसके चलते सीएसजेएमयू सबसे आगे निकल गया है।पूरे उत्तर प्रदेश में शोध गाथा में सबसे अधिक थीसिस अपलोड करने वाला संस्थान बना है।

ये भी पढ़ें:  Vedio: Gandhi Jayanti पर गांधी जी के बंदर ने पकड़ी ‘डर्टी बोतल’, पुलिस कमिश्नर कार्यालय में खड़ी गाड़ी से निकाली शराब…

कानपुर विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ विशाल शर्मा ने बताया कि कानपुर विश्वविद्यालय थीसिस अपलोड करने पर प्रदेश में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। वहीं देश में विश्वविद्यालय 5 में स्थान पर है। पहले स्थान में 14667 थीसिस के साथ अन्ना यूनिवर्सिटी चेन्नई सबसे अव्वल है।

.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here