Kanpur: गंगा में अशोधित पानी गिरने पर UPPCB ने दी चेतावनी, कहा माघ मेला तक यदि गिरा पानी तो जल निगम होगा जिम्मेदार

गंगा में अशोधित पानी गिरने को लेकर उत्तर प्रदेश कंट्रोल बोर्ड ने चेतावनी जारी की है। जाजमऊ में 130, 43 और पांच एमएलडी ट्रीटमेंट प्लांट और पंपिंग स्टेशन से 5 घंटे गंगा नदी में अशोधित उत्प्रवाह बहता रहा।

0
233

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपूर। गंगा में अशोधित पानी गिरने को लेकर उत्तर प्रदेश कंट्रोल बोर्ड ने चेतावनी जारी की है। जाजमऊ में 130, 43 और पांच एमएलडी ट्रीटमेंट प्लांट और पंपिंग स्टेशन से 5 घंटे गंगा नदी में अशोधित उत्प्रवाह बहता रहा। जिसको संज्ञान में लेकर जलनिगम के मुख्य अभियंता और रिवर मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर को लिखित चिट्ठी लिखकर कहा है कि माघ मेला तक यदि गंदा पानी गिरा तो इसकी पूरी जिम्मेदारी आपकी होगी, और इसपर कार्रवाई के लिये तैयार रहें।

ये भी पढ़े : IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद भारत को एक और झटका, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में दो अंक भी कटे

शहर के नाले गंगा में प्रदूषण बहा रहे हैं। वहीं, एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) की भी देखरेख न होने की वजह से नालों का अशोधित पानी गंगा को प्रदूषित कर रहा है। बुधवार को केस्को द्वारा जाजमऊ एसटीपी और पंपिंग स्टेशन की बिजली काटने की वजह से करीब 5 घंटे बिना शोधित पानी गंगा नदी में गिरता रहा। जिसकी सूचना पर अफसरों में हड़कंप मचा और आनन-फानन में केस्को को 50 लाख रुपये का भुगतान कर बिजली का कनेक्शन जुड़वाया गया।

इस दौरान कुछ देर हैवी जैनरेटर का भी इस्तमाल करने का दावा किया गया। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय निदेशक अमित मिश्रा ने बताया कि सूचना पर जलनिगम को नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही सख्त निर्देश दिये हैं कि शासन की प्राथमिकता में गंगा नदी का साफ रखना है। माघ मेले से पहले निर्देश भी जारी किये गये हैं कि सभी नालों को बंद किया जाये साथ ही एसटीपी को सुचारू चलाया जाये। इसकी निगरानी की जा रही है।

ये भी पढ़े : दहेज न मिलने पर पति ने भरी पंचायत में तीन बार तलाक कहकर पत्नी से खत्म किया रिश्ता, जाने पूरा मामला

275 करोड़ु रुपये की बकायेदारी
केस्को के मुताबिक जाजमऊ के वाजिदपुर स्थित एसटीपी प्लांट पर 275 करोड़ रुपये की बिजली के बिल की बकायेदारी है। जिसपर कनेक्शन काटा गया था। बाद में 50 लाख रुपये जमा करने पर कनेक्शन जोड़ा गया। कार्यदायी संस्था शापूरजी पोलान जी के सीनीयर इंजीनियर श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया कि पहले से ही बिजली का बिल बकाया है। जब बिजली काटी गई तो जेनरेटर के माध्यम से प्लांट की मशीनों को चलाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here