कानपुर: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई वैन, करीब आधा दर्जन लोग घायल, पढ़ें पूरी खबर

बता दे कि हादसे में करीब आधा दर्जन शिक्षकाओं को चोटें आई हैं। वहीं सूचना पर पीआरवी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाई।

0
371

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। चौबेपुर क्षेत्र के पिपरी गांव के पास आज सुबह शिक्षिकाओं को लेकर आ रही तेज रफ्तार वैन बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराते ही पलट गई। बता दे कि हादसे में करीब आधा दर्जन शिक्षकाओं को चोटें आई हैं। वहीं सूचना पर पीआरवी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाई।

हालांकि इसमें एक की हालत बहुत ही गंभीर है। जिस वजह से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। है। जानकारी के अनुसार, कानपुर से सरकारी विद्यालय में कार्यरत शिक्षकाओं को लेकर मंगलवार यानी आज सुबह करीब सात बजे वैन कन्नौज की तरफ जा रही थी। गाड़ी में तेज आवाज में गाना भी बज रहा था। बता दे कि पिपरी गांव के पास ड्राइवर गति कंट्रोल नहीं कर पाया और गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

घटना के समय वैन में आधा दर्जन से अधिक सवारियां बैठी हुई थीं। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वैन पलटने से कुछ शिक्षिकाएं घायल हुई थीं। इसमें एक की हालत गंभीर है। वैन में बैठे अन्य लोग बाल-बाल बच गए।

ये भी पढ़ें :सपा के बागी नेता के खिलाफ कार्रवाई शुरू, बसपा विधायक ने बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की बात कही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here