न्यूज़लिंक हिंदी। IPS अधिकारी का पेशकार 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ हुआ गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने की कार्रवाई। लेकिन भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
एसीपी बाबूपुरवा के पेशकार ने दिव्यांग वादी से मुकदमे के आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट लगाने के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। विजिलेंस की टीम ने उसे रंगेहाथ मोके से ही दबोच लिया है।
भ्रष्टाचार व दागी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा करने वाले अफसरों की नाक के नीचे ही रिश्वतखोरी चरम सीमा पर पहुंच गई है। इस पर सोमवार को मुहर भी लग गई। दिव्यांग वादी से मुकदमे के आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट लगाने के लिए एसीपी बाबूपुरवा के पेशकार ने रिश्वत मांगी।
मिली जानकारी के अनुसार , बातचीत तय होने के बाद 15 हजार रुपये रिश्वत ले रहे पेशकार को विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ मोके से दबोच लिया। टीम उसे पकड़कर अपने कार्यालय ले गई, जहां पूछताछ के बाद इंस्पेक्टर विजिलेंस ने उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया।

