न्यूज़लिंक हिंदी, कनपुर। शहर के बर्रा थानाक्षेत्र में एक दिल को रुलाने वाली घटना हुई। यहां एक ऑटोचालक बेरहमी से कुत्ते के बच्चों को रौंदता हुआ निकल गया। जिससे उनकी मौत हो गयी।
ये भी पढ़ें: US: अमेरिका में आयोजित होगा वेबिनार, पांच भाग में दिखाए जाएंगे राम मंदिर के 500 वर्षों का संघर्ष
इस पूरी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, कानपुर की पुलिस बेजवान कुत्तों को रौंदने वाले हैवान की तलाश में जुट गयी है।
Kanpur Video: ऑटो चालक की बेरहमी ने किया मानवता को शर्मसार, कुत्ते के बच्चों को रौंदते हुए निकल गया. @kanpurnagarpol pic.twitter.com/aO3RLknzKx
— Newslink Hindi (@newslinkhindi) December 9, 2023
घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर दो कुत्ते बैठे हैं और साथ ही तीन-चार पिल्ले भी हैं। इतने में ही एक ऑटो वाला आया।
ये भी पढ़ें: Rajasthan: बाबा बालकनाथ मुख्यमंत्री की दौड़ से हुए बाहर; सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
ऑटो को देखकर कुत्ते तो हट गए। लेकिन चालक उसके पिल्लों को रौंदते हुए भाग निकला।

