Kanpur: आज से 3 दिन जलसंकट, बैराज का जल शोधन संयंत्र बंद, एक्सपर्ट खोजेंगे लीकेज, पांच लाख की आबादी को होगी परेशानी

कानपुर में एक बार फिर लोगों के सामने अगले 3 दिनों तक जलसंकट रहेगा। दरअसल, मुख्य पाइप लाइन में हुए लीकेज को चिह्नित करने के लिए गंगा बैराज स्थित जल शोधन संयंत्र शनिवार से बंद कर दिया गया है।

0
405

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में एक बार फिर लोगों के सामने अगले 3 दिनों तक जलसंकट रहेगा। दरअसल, मुख्य पाइप लाइन में हुए लीकेज को चिह्नित करने के लिए गंगा बैराज स्थित जल शोधन संयंत्र शनिवार से बंद कर दिया गया है। यह संयंत्र 30 जनवरी तक बंद रहेगा। बता दे की गंगा बैराज से कंपनीबाग चौराहा के बीच लाइन में लीकेज है।

जल निगम की टीम इसे ढूंढने में नाकाम हुई तो लखनऊ से एक विशेष टीम बुलाई गई है। ये लीकेज भी ढूंढेगी और उसे बनाएगी। तब तक पूरे शहर के 50 से अधिक मोहल्लों की करीब पांच लाख की आबादी को पानी नहीं मिलेगा। वैसे लीकेज तो दो दिन से ढूंढा जा रहा है, लेकिन अभी तक मिला नहीं। इसके चलते अब संयंत्र को बंद करके लीकेज की तलाश की जाएगी।

ये भी पढ़े: Video: दिल्ली के कालकाजी मंदिर में बड़ा हादसा, जागरण के दौरान गिरा स्टेज, 17 लोग घायल, एक महिला की मौत

इसके बाद मरम्मत होगी। उधर, छह बंगलिया रोड पर कमिश्नर कैंप कार्यालय के पास शनिवार देर रात तक टूटे पाइप की मरम्मत होती रही। जल निगम गंगा बैराज स्थित जल शोधन संयंत्र से शहर में फूलबाग, सिविल लाइंस, शिवाला सहित 25 से ज्यादा मोहल्लों में लगभग ढाई करोड़ लीटर पानी और इतने ही पानी की आपूर्ति दक्षिणी क्षेत्र के बर्रा, गोविंदनगर, निरालानगर, जूही सहित 25 से ज्यादा मोहल्लों में करता है।

बैराज स्थित इस संयंत्र से कंपनी बाग के बीच वेंडी चौराहे के पास मुख्य पाइपलाइन टूट गई है, जहां पानी बहाने से सड़क भी टूटने लगी है। जल निगम की स्थानीय टीम दो दिन से यह लीकेज ढूंढ रही है। शनिवार सुबह खोदाई भी शुरू कराई, पर राज्यपाल के कार्यक्रम के मद्देनजर यह काम रात तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

ये भी पढ़े: Bihar Political Crisis: नीतीश कुमार ने दिया CM पद से इस्तीफा, बोले- ‘काम नहीं होने दिया जा रहा था…’

जल निगम के अधिशासी अभियंता (शहरी) अजमल हुसैन ने बताया कि 28 जनवरी को विभाग की विशेष टीम टूटे पाइप का सटीक स्थान पता लगाएगी और खोदाई कर मरम्मत कराएगी। यह काम दो दिन में पूरा हो जाना चाहिए, पर तीन दिन का ब्लॉक लिया गया है।जल निगम की स्थानीय टीम टूटी मुख्य पाइप लाइन का पता नहीं पता लगा पाई है। अब रविवार को लखनऊ से एक विशेष टीम बुलाई गई है, जो लीकेज तलाशेगी।

ये इलाके रहेंगे प्रभावित
फूलबाग, पटकापुर, किदवईनगर, जूही, गोविंदनगर, सर्वोदयनगर, साकेतनगर, निरालानगर, जूही लाल कॉलोनी, परमपुरवा, नौबस्ता, उस्मानपुर, गीता एलनगर, बिरहाना रोड, हरबंश मोहाल, चमनगंज, बेकनगंज, नई सड़क, डिप्टी पड़ाव, दर्शनपुरवा, परेड, कौशलपुरी, गुमटी नंबर पांच, जाजमऊ, कृष्णानगर, श्यामनगर, विजय नगर, शास्त्रीनगर और बर्रा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here