Kanpur Weather Update: आज से छाएंगे बदरा, ठंड बढ़ी, पांच दिन तक कोहरे की संभावना

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार, अगले पांच दिनों में आसमान में हल्के बादल छाए रहने के साथ रात के समय पारा और गिर सकता है।

0
340

न्यूज़लिंक हिंदी। जमीन से करीब 5.8 किमी ऊपर चक्रवाती हवाओं का एक चक्र बना हुआ है, जो दक्षिण पूर्व अरब सागर से उठा है। इसकी वजह से गुरुवार से फिर से बादल और हल्की बारिश का अनुमान जताया जा रहा है हालांकि इस बीच आसमान खुला होने की वजह से रात का पारा लगातार नीचे लुढ़क रहा है, जबकि पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से दिन में भी तापमान तेज़ी से गिर रहा है।

आपको बता दे बुधवार को न्यूनतम तापमान .8 डिग्री की गिरावट के साथ करीब आठ डिग्री और दिन में .2 डिग्री की कमी के साथ 24.2 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार, अगले पांच दिनों में आसमान में हल्के बादल छाए रहने के साथ रात के समय पारा और गिर सकता है। इस कारण पांच दिनों तक कोहरा रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें :Parliament Security Breach: सुरक्षा से जुड़े 8 कर्मचारी सस्पेंड, रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा- पास देने में बरतें सावधानी

अगले छह दिनों संभावित न्यूनतम तापमान
14 से 16 तक नौ डिग्री
17 से 19 तक 10 डिग्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here