Kanpur Weather Update: आसमान में रात को बरसी ओस, पारा 2 डिग्री लुढ़का, कोहरे का असर अधिक रहने की संभावना

अधिकतम तापमान पिछले दो दिन से 22 डिग्री के आसपास रुका हुआ है। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों के बीच इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

0
397

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव अभी जारी है। बता दे बुधवार रात का पारा फिर से दो डिग्री लुढ़ककर सात पर आ गया। एक दिन पहले नौ और उसके पहले 5.7 डिग्री पर आ गया था। अधिकतम तापमान पिछले दो दिन से 22 डिग्री के आसपास रुका हुआ है। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों के बीच इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि रात से लेकर सुबह पांच बजे तक हाईवे और खुले क्षेत्रों में कोहरे का असर अधिक रहने की संभावना है। इसी तरह हवा में नमी की मात्रा दिन में नौ प्रतिशत बढ़कर 89 प्रतिशत रिकार्ड की गई। हवा की रफ्तार भी 3.3 किमी प्रति घंटा रही।

ये भी पढ़ें : Covid Alert: Delhi-NCR में कोरोना की Entry, नए मामले मिलने से हड़कंप, गाइडलाइन जारी

जानकारी के लिए बता दे कि 22 दिसंबर तक इसमें कुछ बदलाव के संकेत दिख रहे हैं, जिससे हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में इसका असर दिखेगा। इस बीच हवा में अधिकतम नमी की मात्रा 81 और न्यूनतम 47 प्रतिशत रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here