Kanpur Weather Update: लगातार चार दिन से नहीं निकली धूप, बारिश से बढ़ी ठंड, ये है अलर्ट

मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि छह और सात जनवरी को महानगर और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा भी रहेगा और आठ जनवरी से हल्की धूप निकल सकती है।

0
280

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। पिछले चार दिन से धूप नहीं निकली। इस बीच लगातार दूसरे दिन हुई बारिश ने ठंड के साथ परेशानी और बढ़ा दी। बता दे कि करीब तीन मिमी बारिश दर्ज की गई। इस ठंड और गलन के बीच लोग दिनभर ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी लेकर आने वाली हवाएं अभी बारिश और कराएंगी।

इस बीच अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम पारा निर्धारित तापमान से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम है। लंबे समय बाद हवा में अधिकतम नमी (95 प्रतिशत) से न्यूनतम नमी (96 प्रतिशत) ज्यादा रही।

अगले छह दिनों में तापमान

  • 6 को अधिकतम 17, न्यूनतम 10
  • 7 को अधिकतम 20, न्यूनतम 9
  • 8 को अधिकतम 22, न्यूनतम 10
  • 9 को अधिकतम 14, न्यूनतम 10
  • 10 को अधिकतम 20, न्यूनतम 12
  • 11 को अधिकतम 20, न्यूनतम 11

मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि छह और सात जनवरी को महानगर और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा भी रहेगा और आठ जनवरी से हल्की धूप निकल सकती है। इसके बाद ठंड और तेज होगी। अभी बादलों की वजह से शीतलहर कम होने से हाड़ कंपाने वाल ठंड से राहत है।

ये भी पढ़ें : Rajasthan News: जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे, अफरा-तफरी का माहौल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here