Kanpur Weather Update: दिन में आज चलेंगी तेज हवाएं… ठंड में होगा इजाफा, पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने बदलेगा मौसम

कानपुर में सोमवार से धूप के साथ ठंडी हवाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे दिन में ठंड तेज होने की संभावना है।

0
318

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में सोमवार से धूप के साथ ठंडी हवाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे दिन में ठंड तेज होने की संभावना है। सीएसए के मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने की वजह से मौसम में परिवर्तन नजर आएगा।

ये भी पढ़े : Kanpur: छात्रा संग स्कूल वैन चालक की दरिंदगी, मासूम ने बयां की आपबीती, तो महिला दरोगा भी एक बार कांप गईं

ऐसे में कोहरा कम होगा और दिन में 10 बजे के बाद हवाएं चलने का सिलसिला बढ़ जाएगा। इस बीच रविवार को सुबह से लेकर शाम तक बादल और बीच-बीच में धूप बनी रही। दिन और रात के तापमान में एक-एक डिग्री वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़े : Kanpur: नशेबाज बेटे ने मां पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का किया प्रयास, पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर भेजा जेल

बताया कि अगले पांच दिनों में आसमान साफ रहने के आसार हैं। बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि इस पूरे महीने तक आसमान साफ रहने के साथ रात के समय शीत अधिक पड़ेगी। धूप में देर तक रहने पर हल्की गर्मी लग सकती है, लेकिन धूप से हटते ही ठंडक भी लगने लगेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here