न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जिससे मौसम में ठंडक महसूस होने लगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले कई दिनों तक रुक-रुककर तेज हवाएं चल सकती हैं। इस बीच बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी।
वहीं, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार को झारखण्ड व उसके आसपास बिहार और झारखण्ड से लगे पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों और गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, कुशीनगर, चंदौली, गाजीपुर में तेज हवा, गरज व चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।
आज से मौसम साफ हो जाने के साथ ही दिन के तापमान में बढोतरी होने की सम्भावना है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 24 मार्च को पश्चिमी उतार प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदा-बंदी के साथ हल्की बारिश होने की सम्भावना है।
ये भी पढ़ें : Etawah: अस्पताल में तीसरी मंजिल तक युवक ले जा रहे बाइक, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जताई नाराजगी

