Kanpur: मस्जिद में युवक ने की शर्मनाक हरकत, जानें क्या है पूरा मामला

जाजमऊ थाना क्षेत्र के गल्ला गोदाम स्थित नबी करीम मस्जिद में ईशा की नमाज पढ़ रहे एक नमाजी का एक युवक ने स्मार्टफ़ोन चोरी कर लिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान भी हो गई।

0
272

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र के गल्ला गोदाम स्थित नबी करीम मस्जिद में ईशा की नमाज पढ़ रहे एक नमाजी का एक युवक ने स्मार्टफ़ोन चोरी कर लिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान भी हो गई। बता दे कि उससे समान वापस लेने के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

जानें पूरा मामला
जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी स्थित स्वान टॉवर निवासी फौजान ईशा की नमाज पढ़ने गल्ला गोदाम स्थित नबी करीम मस्जिद में सोमवार रात गए थे। इस दौरान नमाज पढ़ते समय करीब साढ़े सात बजे एक युवक मस्जिद के अंदर घुसा। इसके बाद फौजान का स्मार्टफ़ोन लेकर फरार हो गया। हालांकि यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद लोगों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मस्जिद के इमाम मौलाना परवेज ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद चोरी करने वाले युवक के घर की जानकारी होने पर वहां गए और इसके बाद उस युवक ने स्मार्टफ़ोन वापस करा और भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का भरोसा दिया। उसके माफी मांगने पर उस युवक को छोड़ दिया गया। आपको बता दे कि इलाके में रहने वाले लोगों ने युवक की शर्मनाक हरकत की निंदा की है।

ये भी पढ़ें :Israel Hamas War: इस्राइली सेना पर बड़ा हमला, आतंकियों ने एक टैंक पर किया शक्तिशाली विस्फोट, 21 सैनिकों की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here