Kanpur: रेल बाजार में युवक की लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटकर हत्या, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कानपुर के रेल बाजार थाना क्षेत्र में देर रात खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है।

0
202

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के रेल बाजार थाना क्षेत्र में देर रात खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, युवक के सिर पर लोहे की रॉड से कई बार हमला किया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े: UP: लोकसभा चुनावों से पहले 15 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, पढ़िए किसको कहां किया गया तैनात

दरअसल, रेल बाजार निवासी मोहम्मद सुलेमान का छोटा बेटा इमरान (38) मंगलवार रात अपने दोस्त अफ्फान कुरैशी के साथ शादी समारोह में जाने के लिए निकला था। फिर उसके बाद देर रात खून से लथपथ इमरान का शव उसके चाचा मोहम्मद असलम के घर के पास पड़ा मिला। ऐसे में परिजन आनन फानन कांशीराम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे एडीसीपी ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

ये भी पढ़े: Indian Navy: करोड़ों की कीमत, 3300 किलो ड्रग्स… समुद्री सीमा से ड्रग्स की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती, 5 गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here