करौली शंकर महादेव धाम: गुरुदेव राधा रमन जी के 140वें जन्मोत्सव पर हुई भजन संध्या, भक्त झूमें और लगे जयकारे

करौली शंकर महादेव ने कहा कि आज बाबा गुरुदेव के जन्मोत्सव पर जो उनकी कृपा रूपी अमृत वर्षा हो रही है। उसका रसपान पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ करे।

0
588

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। करौली शंकर महादेव धाम में गुरुदेव राधा रमन स्वामी जी के 140 वे जन्मोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। वहीं करौली शंकर महादेव धाम में मुंबई से आए गायको ने अपनी भजनों से शमा बांध दी। गायक मनीष खुल्लर के भजनों पर भक्त झूम उठे और थिरकने लगे।

करौली सरकार के दरबार खुशियां ही खुशियां
गायक मनीष खुल्लर ने धन्य भाग्य सेवा का अवसर पाया, मुझे अपनी शरण में लो राम ,अंबे चरण कमल है तेरे हमारे गुरु पुरंदातर करौली सरकार के दरबार खुशियां ही खुशियां आदि भजन सुना कर भक्तों को खुश कर दिया। बता दे कि जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है। गुरुदेव के 140वे जन्म उत्सव पर शामिल होने की होड़ मची हुई दिख रही है।

वही करौली शंकर महादेव ने कहा कि आज बाबा गुरुदेव के जन्मोत्सव पर जो उनकी कृपा रूपी अमृत वर्षा हो रही है। उसका रसपान पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ करे।

ये भी पढ़ें : Kisan Andolan: हमारा किसान आंदोलन को पूरा समर्थन… न डरेंगे, न झुकेंगे -कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here