न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। करौली शंकर महादेव धाम में बाबा श्री राधा रमण मिश्र का 140वां पांच दिवसीय जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। जो 10 फरवरी से 14 फ़रवरी बसंत पंचमी तक मनाया जा रहा है। जहां विश्व के कई शहरों से भक्तो का बाबा के जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए लगातार ताता लगा है।

चेक गणराज्य, अमेरिका,नेपाल, हांगकांग, दुबई सभी देशों से भक्त यहां अपनी अर्जी बाबा के चरणों में लगाने पहुंचे रहे। इन पांच दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध गायकों के द्वारा अपनी अपनी प्रस्तुति के साथ-साथ आश्रम में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मौजूद सभी भक्तों में भक्ति की धारा प्रवाहित हो रही है।
इसी क्रम में सोमवार को करौली शंकर महादेव धाम कानपुर में चल रहा बाबा श्री राधा रमण मिश्र का 140वां जन्मोत्सव के अवसर पर आज पप्पू बेधड़क जी व सोनू महाकाल ने अपनी अर्जी बाबा के चरणों में लगाई। अपने गीतों की संगीतमय प्रस्तुति दी।
शिव झांकी का प्रदर्शन किया। इस अवसर को अपने जीवन को धन्य मानते हुए गुरुजी करौली सरकार को धन्यवाद दिया बाबा के जन्मोत्सव पर इन भजनों को प्रस्तुत किया।
ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस को लगा झटका, विभाकर शास्त्री ने दिया इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर
- यारी की है तो यारी निभाना कभी न होशियारी दिखाना।
- डमरू वाले ओ काशी वाले परिवार मेरा तेरे हवाले
- सारी दुनिया को तूने है तारा मेरा भी अज हाथ फडले
- बतादो हनुमान कैसे लंका जली
- गली गली में धूम मची है करौली सरकार की
- श्री राम जानकी बैठे है मेरे सीने में
- चंदा सा मुखड़ा ब्राइट मस्तक पर मून लाइट

