करौली शंकर महादेव धाम: पंच दिवसीय आयोजन में आज कमलेश कपूर व तरुण सागर ने बाबा के चरणों में लगाई अपनी अर्जी

करौली शंकर महादेव धाम में बाबा श्री राधा रमण मिश्र का 140वां पंच दिवसीय जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। जो 10 फरवरी से 14 फ़रवरी बसंत पंचमी तक मनाया जाता है।

0
434

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। करौली शंकर महादेव धाम में बाबा श्री राधा रमण मिश्र का 140वां पंच दिवसीय जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। जो 10 फरवरी से 14 फ़रवरी बसंत पंचमी तक मनाया जाता है। जहां विश्व के कई शहरों से भक्तो का बाबा के जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए लगातार ताता लग है।

चेक गणराज्य, अमेरिका,नेपाल, हांगकांग, दुबई सभी देशों से भक्त यहां अपनी अर्जी बाबा के चरणों में लगाने पहुंचते है। इन पांच दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध गायकों के द्वारा अपनी अपनी प्रस्तुति के साथ-साथ आश्रम में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मौजूद सभी भक्तों में भक्ति की धारा प्रवाहित हो रही है। इसी क्रम में आज विश्राम दिवस पर करौली शंकर महादेव धाम में बाबा श्री राधा रमण मिश्र का 140वां जन्मोत्सव मनाया गया। आज विश्राम दिवस के अवसर पर मुंबई से आए गायक कमलेश कपूर जी व दिल्ली से आए तरुण सागर ने अपनी हजारी बाबा के चरणों में लगाई। अपने गीतों से संगीतमय शाम की प्रस्तुति दी।

सरकार के धाम में प्रतिवर्ष अपनी हजारी लगाने आते है और बाबा को इस सेवा के लिए बार बार धन्यवाद अदा करते है। जन्मोत्सव पर इन भजनों को प्रस्तुत किया।

ये भी पढ़ें : UP: अखिलेश यादव को शहाबुद्दीन बरेलवी ने लिखा पत्र, बोले- मुसलमानों के जज्बात एवं एहसास को ठेस न पहुंचाएं

1 लागी मेरी प्रीत तेरे संग मेरे शंकरा ।

2 करौली शंकर महादेव का डमरू

3 शंकर शंकर महादेव जी

4 मिला मिला भोले का दरबार मिला शंकर का दरबार मिला

5 बाबा मेरे करौली वाले जिनके है ठाठ निराले जो देवो के देव महादेव है

6 महादेवा ओ तेरा डमरू डमरू ओम नमः नमः शिवाय शंभू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here