करिश्मा कपूर के बेटे अब बॉलीवुड के बनेगें अगले सुपरस्टार, पर्सनैलिटी देख फैंस रह गए हैरान

0
304

न्यूज़लिंक हिंदी। करिश्मा कपूर के बेटे अब बॉलीवुड के बनेगें अगले सुपरस्टार आज, 50 की उम्र में भी करिश्मा कपूर अपनी बेमिसाल खूबसूरती से सुर्खियों में रहती हैं।

साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी के बाद करिश्मा कपूर ने धीरे-धीरे अपने फिल्मी करियर पर पूरी तरह से ब्रेक लगा लिया और अपने परिवार और बच्चों को प्राथमिकता दी। हालांकि, उनकी शादी लंबे समय तक टिक नहीं सकी।

करिश्मा कपूर ने 2016 में पति संजय कपूर से तलाक ले लिया था, करिश्मा कपूर के दो बच्चे हैं। बेटी समायरा, जो अपनी मां की तरह बेहद खूबसूरत हैं, और बेटा कियान राज कपूर, जिनका शानदार लुक और अजय देवगन की तरह गंभीर और शिष्ट व्यक्तित्व की वजह से वह इन दिनों इंटरनेट पर मुख्य चर्चा में हैं।

कियान राज कपूर का नाम कपूर खानदान के सबसे सफल कलाकार और लीजेंडरी एक्टर राज कपूर के नाम पर ही रखा गया है। कियान अक्सर अपनी मां करिश्मा के साथ स्पॉट होते हैं और मीडिया के लिए पोज भी करते हैं।

हाल ही में, करिश्मा और कियान का एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। लोगों को कियान की कद-काठी और लुक्स बेहद पसंद आ रहे हैं, और कई यूजर्स उन्हें बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार भी मान रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here