न्यूज लिंक नेशनल डेस्क: कांग्रेस के बड़े नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक के 30वें मुख्यमंत्री पद की शनिवार को शपथ ली। उनके साथ डीके शिवकुमार ने नई सरकार में उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आठ अन्य विधायकों को सिद्धारमैया मंत्रीमंडल में जगह मिली है। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी पहुंचीं। वहीं, कई राज्यों के सीएम भी समारोह में पहुंचे। बेंगलुरु में मंच पर कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और नामित उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ एकता का प्रदर्शन किया।
Senior Congress leader Siddaramaiah takes oath as the Chief Minister of Karnataka in Bengaluru. pic.twitter.com/9VUBNNsuv2
— ANI (@ANI) May 20, 2023
कर्नाटक की सरकार में सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामलिंगा रेड्डी और बी.जेड. ज़मीर अहमद खान ने नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार में मंत्रियों के रूप में शपथ ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के अलावा विधायक सतीश जरकीहोली, डॉ. जी. परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज और एमबी पाटिल ने नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।