न्यूज़लिंक हिंदी। बंगलूरू में ट्रैफिक जाम और पानी की किल्लत जैसी परेशानियों के बीच एक महिला ने पुलिस थाने में एक अजीबोगरीब शिकायत लेकर पहुंची। बेंगलुरु के अवलहल्ली इलाके में रहने वाली 44 वर्षीय महिला ने गिरिनगर पुलिस स्टेशन के बगल में रहने वाले एक कपल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
महिला का आरोप है कि यह कपल खिड़की दरवाजे खोलकर खुलेआम छेड़छाड़ करता है। जिससे न केवल उन्हें चिढ़ होती है, बल्कि उन्हें हिंसा की धमकी भी मिली है।
शिकायत में कहा गया है कि कपल के इस तरह के रोमांटिक हरकतों से महिला और उसका परिवार परेशान है। इतना ही नहीं, जब महिला ने इन हरकतों पर आपत्ति जताई तो उसे जान से मारने और रेप करने की धमकियां भी दी गईं।
पीड़िता का कहना है कि घर के मालिक और उनके बेटे ने भी इस कपल का साथ दिया है। महिला ने दावा किया कि मकान मलिक और उसका बेटा भी आरोपी जोड़े के समर्थन में है।
इन आरोपों के बाद पुलिस ने दंपति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 504, 506, 509 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इन धाराओं में सार्वजनिक शांति भंग करने के इरादे से अपमानित करना, आपराधिक धमकी देना, महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से किया गया कार्य और एक से ज़्यादा लोगों द्वारा मिलकर किए गए अपराध शामिल हैं।
ये भी पढ़ें : Bollywood: प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ पहुंचीं अयोध्या, ट्रेडिशनल अवतार में दिखा कपल

