Karnataka: सनकी आशिक ने स्कूल में घुसकर तीन लड़कियों पर फेंका एसिड, थर्ड डिग्री झुलसा चेहरा, आरोपी हुआ गिरफ्तार

अधिकारी ने कहा, "पीड़ितों को कदबा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां के डॉक्टरों ने परिवारों को उन्हें बेहतर इलाज के लिए मंगलुरु ले जाने की सलाह दी, क्योंकि उनमें से एक पीड़िता काफी जल चुकी है और उसे बहुत तकलीफ हो रही थी।

0
300

न्यूज़लिंक हिंदी, कर्नाटक। दक्षिण कन्नड़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। बता दे कि पुलिस ने बताया कि आज यानी सोमवार को दक्षिण कन्नड़ जिले के तालुका मुख्यालय शहर कदबा में एक सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में एक युवक के एसिड अटैक में तीन छात्राएं बुरी तरह झुलस गई हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक की पहचान केरल के मलप्पुरम जिले के नीलांबुर के रहने वाले अबिन शिबी (23) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान, शिबी ने पुलिस को बताया कि पीड़ितों में से एक लड़की ने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया था, जिसके बाद अपना गुस्सा जाहिर करने और बदला लेने के लिए उसने यह कदम उठाया है।”

पीड़िता का चेहरा थर्ड डिग्री झुलस गया
समाचार एजेंसी के मुताबिक, हमलावर ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने केवल एक लड़की को निशाना बनाया था, लेकिन उसके पास बैठी दो अन्य छात्राओं पर भी एसिड गिर गया, जिससे वे भी घायल हो गईं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनमें से एक पीड़िता का चेहरा थर्ड डिग्री झुलस गया, जबकि दो अन्य लड़कियां मामूली रूप से झुलस गई हैं।”

तेजाब लेकर आया और उन पर फेंक दिया
अधिकारी ने कहा, “घटना के बाद लड़कियों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है। जब लड़कियां कॉलेज के गैलरी में प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स परीक्षा की तैयारी कर रही थीं, तभी लड़का अपने चेहरे पर नकाब बांधकर आया बोतल में तेजाब लेकर आया और उन पर फेंक दिया।

अधिकारी ने आगे कहा, “हमलावर ने स्कूल की ड्रेस पहनी थी और एक छात्र के रूप में स्कूल परिसर में प्रवेश किया और अपराध को अंजाम दिया। हम जांच कर रहे हैं कि उसे स्कूल का यूनिफॉर्म किसने दिया था।”

एक पीड़िता काफी जल चुकी
बता दे कि हमले के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। अधिकारी ने कहा, “पीड़ितों को कदबा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां के डॉक्टरों ने परिवारों को उन्हें बेहतर इलाज के लिए मंगलुरु ले जाने की सलाह दी, क्योंकि उनमें से एक पीड़िता काफी जल चुकी है और उसे बहुत तकलीफ हो रही थी।

ये भी पढ़ें : BJP नेताओं ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘मोदी का परिवार’, लालू यादव के बयान पर हुआ पलटवार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here