न्यूज़लिंक हिंदी। ठगी का एक मामला अब कर्नाटक के सुरपुर तालुक के मंझलापुरा से सामने आया है, जहां पांच लोगों के एक गिरोह ने खुद को स्वामीजी के रूप में प्रस्तुत किया और लोगों से ठगी की।
गिरोह ने गांव के लोगों और बुजुर्गों की समस्याओं को हल करने के बहाने उन्हें धोखा देकर उनसे 10 से 20 हजार रुपये भी वसूले हैं, ऐसे में गांव वालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने तीन को पकड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया। वहीं गिरोह के 2 लोग अभी भाग निकले।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पांच लोगों का एक गिरोह गांव के कई घरों में गया, उन्होंने कहा कि आपको किसी से दिक्कत है तो हम इसका समाधान भी कर देंगे। पुलिस ने बताया कि ठगों ने गांवों के लोगों से यह कह कर पैसे इकट्ठे किए कि जो समस्या उन्हें लम्बे समय से परेशान कर रही है वह उसे जादू-टोना करके एक ही पल में हल कर देंगे।
बुजुर्गों के साथ साथ ठगों ने गांव की महिलाओं भी भगवान का सहारा देकर ठगी की, मुंह मांगी रकम चुकाने के बाद भी बुजुर्गों और महिलाओं की समस्या जब हल नही हुई तो उन्हें शक भी हुआ। ऐसे में गांवों वालों ने तीन लोगों को पकड़ भी लिया।
वहीं दो भाग भी गए, कोडेकल पुलिस ने मौके पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियों के पास से 23 हजार रुपये भी मिले हैं। पुलिस ने पैसे महिलाओं को लौटा भी दिए हैं। वहीं रिपोर्ट दर्ज करके मामले की पूर्ण जांच भी की जा रही है।

