न्यूज़लिंक हिंदी। राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने दो बड़े हीरा तस्करी गिरोहों का भंडाफोड़ किया है, इस मामले में 13 करोड़ रुपये के हीरे और विदेशी मुद्रा भी जब्त किए गए।
जानकारी के अनुसार बेंगलुरु और हैदराबाद एयरपोर्ट से चार यात्री दुबई जाने के लिए रवाना हुए, संदिग्ध पाए जाने पर इनकी तलाशी ली गई। यात्रियों के पास प्राकृतिक और प्रयोगशाला में बने दोनों तरह के हीरे पाए गए।
बेंगलुरु में 7.77 करोड़ रुपये कीमत के 8,053 कैरेट हीरे और 4.62 लाख विदेशी मुद्रा मिली, वहीं, हैदराबाद में 6.03 करोड़ रुपये के 5,569 कैरेट के हीरे और 9.83 लाख की विदेशी मुद्रा मिली। आरोपी हीरे को चॉकलेट के पैकेट में बंद करके ट्रांसपोर्ट करते थे।
डीआरआई अधिकारियों ने यात्रियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रहे हैं, मैंगलोर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के सीमा शुल्क अधिकारियों ने मलाशय में छिपाए गए 50 लाख रुपये के सोने की तस्करी का पता लगाया है। 12 जनवरी को एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से अबू धाबी और दुबई से मैंगलोर पहुंचे दो यात्री मलाशय में छिपाकर सोने की तस्करी कर रहे थे।
जब उनकी जांच की गई तो पता चला कि वे एक बैग में पेस्ट चॉकलेट के रूप में सोना ले जा रहे थे, दोनों यात्रियों के पास 24 कैरेट का कुल 815 ग्राम सोना मिला। इसकी कीमत 50,93,750 रुपये तक आंकी गई, यात्रियों को हिरासत में पूर्ण रूप से ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

