न्यूज लिंक, ऑनलाइन डेस्क। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज से तीन दिन कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। जहां वह कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सपा द्वारा उतारे गए 17 उम्मीदवारों के लिए जनसभाएं करेंगें। अखिलेश यादव आज करीब 10.15 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से कर्नाटक के लिए रवाना होंगे और 7 मई को वापस लखनऊ आएंगे। इस दौरान वो दो दिन बगंलुरु में ही रहेंगे। सपा अध्यक्ष यहां पांच जनसभाएं करेंगे और अपनी पार्टी के लिए वोट की अपील करेंगे। इस बार कर्नाटक की अफजलपुर, कलाबुर्गी, सोरबा, चित्रदुर्ग क्षेत्र में सपा की स्थिति बेहतर मानी जा रही है। जिसे देखते हुए अखिलेश इन इलाकों में जनसभाएं करेंगे।.
कर्नाटक से पढ़ाई के कारण लगाव
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कर्नाटक से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसी कारण वह अक्सर कर्नाटक से अपना लगाव भी दिखाते रहे हैं। कर्नाटक में अब पार्टी ने 17 उम्मीदवारों को उतारा है। इससे पहले 2018 विधानसभा चुनाव में भी सपा ने 20 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। हालांकि एक भी प्रत्याशी के नहीं जीतने पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

