Karnataka : बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गजों के बीच दिलचस्प मुकाबला, यूं ही नहीं उमड़ी बेंगलुरु में वोटर्स की भीड़

0
203

न्यूज़लिंक हिंदी। कर्नाटक में शुक्रवार को 14 लोकसभा सीटों पर पहले दौर के चुनाव में मतदान जोर शोर से जारी है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

कर्नाटक में पहले दौर के मतदान में कुल 247 उम्मीदवार चुनावी मैदान में मोजोद हैं जिनमें से 226 पुरुष और 21 महिलाएं हैं। इन सीटों पर 30,602 मतदान केंद्रों में 2.88 करोड़ से अधिक लोग मतदान के पात्र हैं।

राज्य में कुल 28 लोकसभा सीटें हैं। सात मई को शेष 14 सीटों पर मतदान पूर्ण होगा। उडुपी-चिकमंगलुरु, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु मध्य, बेंगलुरु दक्षिण और चिकबल्लापुर में वोटिंग जारी है। सबसे ज्यादा वोटर्स में जोश बेंगलुरु इलाके में नजर आ रहा है। यहां बूथों पर लोग लंबी लाइनों में लगकर मतदान कर रहे हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोगों से मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें बढ़ते तापमान के बावजूद अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग बिलकुल करना चाहिए। कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य सीतारमण ने बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जयनगर में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here