करवा चौथ : आज व्रत रख चांद का दीदार करेंगी महिलाएं, पार्लर हुए फुल, डिजाइनर मेहंदी के लिए लंबी कतार

0
146

न्यूज़लिंक हिंदी। आज व्रत रख चांद का दीदार करेंगी महिलाएं, करवाचौथ की खरीदारी के लिए शनिवार को शहर के मुख्य बाजार देर रात तक गुलजार रहे। महिलाओं ने खरीदारी के साथ हाथों पर मेहंदी लगवाई।

बाजार व ब्यूटी पार्लरों में देर रात तक किसी महिला ने हाथों पर मेहंदी के सुंदर डिजाइन बनवाए तो किसी ने मेहंदी के डिजाइन में पति का नाम लिखवाया। महिलाएं रविवार को सोलह शृंगार कर पति की लंबी आयु की कामना के साथ निर्जला व्रत रखेंगी।

ज्यादातर नवविवाहिताओं ने डिजाइन फाइनल कर कल दोपहर तक हर हाल में लहंगा देने की मांग भी की है। अमीनाबाद, हजरतगंज, चौक, यहियागंज, टिकैतगंज, अलीगंज, आलमबाग, गोमतीनगर समेत विभिन्न बाजारों में चूड़ी की दुकानों पर साड़ियों की मैचिंग के चूड़ी, कंगन भी पसंद किए। डिजाइनर चूड़ियों की ज्यादा मांग रही।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं ने सुन्दर आकृति उकेरी करवा को खरीदने में दिलचस्पी भी दिखाई। इसी के साथ ही महिलाओं ने सींक भी खरीदी। बाजारों में चलनी का भी क्रेज काफी दिखा। कई तरह की चलनी जिस पर करवाचौथ लिखा था महिलाओं ने खरीदा। खील, गट्टे, चूरा की भी खरीदारी की।

ब्यूटी पार्लरों में भी भीड़ रही। दोपहर से महिलाएं फेसियल और मेहंदी लगवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। महिलाओं में करवा चौथ को लेकर काफी उत्साह है। महिलाओं ने बुकिंग करा रखी थी। महिलाएं फेसियल, मेहंदी व अन्य मेकअप करा रही हैं। हमारे यहां 500 रुपये से 8 हजार रुपये तक का पैकेज भी है।

अमीनाबाद, हजरतगंज, आलमबाग, चौक, भूतनाथ, गोमती नगर आदि जगहों बाजारों में महिलाएं देर रात तक मेहंदी भी लगवाती रहीं। डिजाइनर मेहंदी लगवाने की होड़ लगी रही। भूतनाथ बाजार में मेहंदी लगाने वाले सूरज ने ये भी बताया कि दो दिन पहले से ही महिलाएं आने लगीं थीं। देर रात तक दूर-दूर से महिलाएं लगातार आती रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here