Katni :  पुलिस ने मोस्ट वांटेड किस्सू तिवारी को किया गिरफ्तार,अपहरण और हत्या समेत 22 मामले हैं दर्ज,हुलिया बदलकर अयोध्या में

0
200

न्यूज़लिंक हिंदी। मध्य प्रदेश में कटनी पुलिस के लिए कुख्यात बदमाश किस्सू तिवारी पूर्ण रूप से सिरदर्द बन गया है। वह साधु का रूप धरकर लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। दाढ़ी बढ़ाकर आरोपी अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए गया था।

पुलिस की टीम ने श्रीराम जन्मभूमि से आरोपी किस्सू तिवारी को गिरफ्तार किया है। वह अयोध्या थाना के घनी आबादी वाले इलाके में रह रहा था। किस्सू तिवारी पर कुल 22 मामले दर्ज हैं। जबलपुर हाईकोर्ट की कड़ी फटकार के बाद कटनी पुलिस ने मोस्ट वांटेड किस्सू उर्फ किशोर तिवारी को गिरफ्तार किया है। किस्सू तिवारी पर कुल 22 मामले दर्ज है, जिसका लास्ट अपराध 2015 में आर्म्स एक्ट रहा।

आरोपी ने अपहरण, हत्या सहित कई गंभीर अपराध को अंजाम दिया था । बताया जा रहा है कि 22 अपराधों में से 20 कटनी में, एक जबलपुर और एक इंदौर में घटित है। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। कटनी पुलिस ने गिरफ्तार करने के लिए लगातार देशभर के अलग-अलग हिस्सों में दबिश दी थी। इसके साथ ही आरोपी किस्सू तिवारी पर 25हजार का इनाम घोषित किया था, जिसे बढ़ाते हुए जबलपुर आईजी ने 55 हजार कर दिया था।

एसपी अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि 18 लोगों की पांच टीम बनाई गई थी। यह अलग-अलग क्षेत्र में छापेमारी कर रही थी। एक टीम हिमाचल के कांगड़ा, दूसरी टीम असम के नाहर कटिया, तीसरी टीम इंदौर के तुकोगंज और चौथी टीम दिल्ली के लिए रवाना की थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अयोध्या में राम मंदिर के पास देखा गया था, जिसे पकड़ने के लिए टीम भेजी गई। कटनी एसपी ने बताया कि भीड़-भाड़ वाली जगह पर किस्सू तिवारी को देखकर टीम ने घेराबंदी की। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। इस दौरान बदमाश ने भागने की कोशिश भी की लेकिन वह सफल नहीं हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here