चुनाव प्रचार का आखिरी दौर अब शुरू हो गया है। तीनों प्रमुख दल चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगातार झोंक रहे हैं। केंद्र सरकार ने मिडल क्लास को बजट में राहत देकर एक बड़े वोट बैंक को सा
धने की कोशिश की है, इसका असर दिल्ली चुनाव में भी देखने को मिल सकता है। वहीं आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर उनके विधायक के साथ मारपीट का आरोप भी लगाया है। आज दिल्ली में पीएम मोदी एक चुनावी सभा को संबोधित भी किया।
इसके अलावा भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, ‘भाजपा दिल्ली में वापसी करने की और जा रही है… जनता हमें बहुमत से चुनेगी… हम 55 सीटें जीतने जा रहे हैं… हम सभी सुविधाएं जारी रखेंगे… हम दिल्ली के सभी लोगों को पानी, बिजली और बेहतर सड़क समेत सभी लाभ देंगे…’
अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आज मुझे झुग्गियों से बहुत सारे फोन आए हैं, उनकी पार्टी घर-घर जाकर लोगों से कह रही है – 3000 रुपये ले लो और चुनाव आयोग घर आकर वोटिंग ही करवा देगा। यह सुनकर मैं चौंक गया।
यह आपको फंसाने की साजिश है। मैं आपका बड़ा भाई हूं, कल रात मुझे नींद नहीं आई। मेरा सुझाव है कि आप इस जाल में न फंसें, नहीं तो अगर आपने उन्हें वोट दिया और अपनी उंगली पर स्याही लगवाई तो वे आपके खिलाफ केस दर्ज कर आपको गिरफ्तार भी कर लेंगे।